Last Updated:
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर न्यूज18 इंडिया के आर पार में गरमागरम बहस हुई. एंकर अमिश देवगन ने 2010 में मुलायम सिंह यादव, लालू यादव और शरद यादव के महिला आरक्षण विरोधी बयान याद दिलाकर विपक्ष को घेरा

महिला आरक्षण पर आरपार में तीखी बहस हुई.
महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) बुधवार को न्यूज18 इंडिया के लोकप्रिय डिबेट शो ‘आर पार’ में जबरदस्त डिबेट हुई. एंकर अमिश देवगन ने विपक्ष को उसके ही पुराने बयानों और इतिहास को लेकर कटघरे में खड़ा कर दिया. अमिश देवगन ने समाजवादी पार्टी और आरजेडी के उन बयानों की याद दिलाई, जब इन पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने 2010 में महिला आरक्षण बिल का पुरजोर विरोध किया था.
अमिश देवगन ने डिबेट की शुरुआत करते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला और कहा, “मैं 2010 की बात करता हूं, जब कांग्रेस इस बिल को लाना चाह रही थी. तब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने क्या कहा था? मैं कोट करता हूं- 2010 में उन्होंने कहा था कि ‘बिल पास होने से संसद में ऐसी महिलाएं आएंगी जो ताली और सीटी बजवाएंगी… इससे ग्रामीण और गरीब महिलाओं को कोई फायदा नहीं होगा. अमिश ने झामुमो (JMM) की नेता महुआ माझी से सीधा सवाल किया कि क्या वह मुलायम सिंह यादव के इस बयान को सही मानती हैं या गलत? महुआ माझी ने इसका सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि ‘इतिहास को उठाकर लाएंगे, वर्तमान पर बात कीजिए.’
