भारत ने अरब सागर में 400 KM तक घोषित किया नो फ्लाई जोन, पाकिस्तान में खलबली
Last Updated:
India-Pakistan Missile Test: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने अपनी रक्षा तैयारियों को काफी बढ़ा दिया है. मिसाइल के साथ ही एडवांस फाइटर जेट और ड्रोन सिस्टम पर लगातार काम किया जा रहा है. इसके अलावा वॉरशिप, सबमरीन और एयर डिफेंस सिस्टम को भी अपग्रेड किया जा रहा है.

पाकिस्तान के बाद अब भारत ने अरब सागर में नो फ्लाई जोन की घोषणा करते हुए NOTAM जारी किया है. पड़ोसी देश में इसको लेकर खलबली का आलम है. (फाइल फोटो/Reuters)
India-Pakistan Missile Test: ईरान जंग की वजह से दुनियाभर में उथल-पुथल की स्थिति है. होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण एनर्जी सप्लाई चेन भी चरमरा गई है. इसके चलते एशिया से यूरोप तक में पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति में बाधा आई है. इन सबके बीच अरब सागर में अलग ही घमासान मचा हुआ है. पहले पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्टिंग को लेकर नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया. इसके बाद भारत ने अरब सागर में ही पाकिस्तान से दोगुने दायरे तक के लिए NOTAM जारी कर दिया. भारत के इस कदम से पड़ोसी देश में खलबली मच गई है. भारत की तरफ से कुछ सप्ताह पहले अंडमान सागर क्षेत्र में भी NOTAM जारी किया गया था. यह 1500 से 3500 किलोमीटर तक के लिए था. अब अरब सागर में नो फ्लाई जोन का नोटिस इश्यू किया गया है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
