Fri. Apr 17th, 2026

‘आप सत्ता को हथियाना चाहते, यह SC/ST, OBC के खिलाफ’, महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी, 10 बातें | Rahul Gandhi speech on mahila aarakshan bil Wome

Rahul Gandhi 2026 04 037418539d7640310275269513c1c068

होमताजा खबरदेश

आप सत्ता को हथियाना चाहते है, SC/ST, OBC पर संसद में क्‍या बोले राहुल गांधी?

Last Updated:

Rahul Gandhi’s speech in Parliament: प्रियंका गांधी की स्‍पीच की सराहना करने के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ी कहानी संसद में बताई. उन्‍होंने महिला आरक्षण बिल का तो समर्थन किया, लेकिन परिसीमन को लेकर उनकी राय अलग थी. संसद में राहुल गांधी ने क्‍या-क्‍या कहा, जानने के लिए पढ़ें

आप सत्ता को हथियाना चाहते है, SC/ST, OBC पर संसद में क्‍या बोले राहुल गांधी?Zoom

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा ने कहा कि सरकार डरी हुई है. (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi on Women Reservation & Delimitation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर लोकसभा में चल रही बसह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सत्‍ता हथियाना चाहते हैं. बीजेपी जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है. हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है.

  1. राहुल गांधी ने दावा किया कि ऐसा प्रयोग पहले असम में किया गया था. अब वही रणनीति राष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही है. सरकार इस बिल के जरिए दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों से प्रतिनिधित्व छीनने की कोशिश हो रही है.
  2. सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी सीटों का संतुलन बदलना चाहती है. यह राज्यों के अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी पर हमला है. उन्होंने परिसीमन बिल को देश की संघीय व्यवस्था के खिलाफ कदम बताया है. राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी भी तरह से राष्ट्रहित में नहीं है.
  3. महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने किया कि बीजेपी महिलाओं के पीछे छिपकर यह राजनीति कर रही है. सिर्फ महिलाओं को आरक्षण देने की बात पर्याप्त नहीं है.
  4. देश जानता है कि समाज ने दलितों और ओबीसी के साथ कैसा व्यवहार किया गया है. दलित और ओबीसी महिलाओं के साथ भी अन्याय हुआ है.
  5. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सोचती है वो ही देश को जानती है. बीजेपी को भ्रम है कि वह ही देश की जनता है और वही भारत है. बीजेपी के दिमाग में यह बड़ा कन्फ्यूजन है.
  6. बीजेपी को सुरक्षाबलों के पीछे नहीं छिपने की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं.
  7. राहुल गांधी ने कहा कि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों से प्रतिनिधित्व छीनने की कोशिश हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी सीटों का संतुलन बदलना चाहती है.
  8. राहुल गांधी ने कहा कि यह राज्यों के अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी पर हमला है. उन्होंने इसे देश की संघीय व्यवस्था के खिलाफ कदम बताया है. राहुल गांधी ने कहा कि यह किसी भी तरह से राष्ट्रहित में नहीं है. सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है.
  9. उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी ने दावा किया कि ऐसा प्रयोग पहले असम में किया गया था. अब वही रणनीति राष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही है.
  10. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी जातिगत जनगणना को दरकिनार करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है. ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *