आईपीयल : आईपीयल2026 में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है। पंजाब ने अब IPL 2026 के 29वें मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से धूल चटाई। इस तरह पंजाब की टीम इस सीजन 5वीं जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम पहले से ही टॉप पर थी और अब 5वीं जीत से टीम ने नंबर-1 पर अपना कब्जा मजबूत कर लिया है।
मुल्लांपुर में खेले गए मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने धमाकेदार पारी खेली। कूपर ने 87 रन बनाए, जबकि प्रियांश ने 93 रन बनाए। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ 2-2 विकेट चटकाने में सफल रहे।
पंजाब किंग्स के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ की पारी का आगाज शानदार रहा। आयुष बडोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पावरप्ले में 61 रन ठोक दिए। हालांकि, छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष बडोनी पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिचेल मार्श 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 11.1 ओवर में 109 रन के स्कोर तक लखनऊ के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से रनों की रफ्तार बढ़ाने की दरकार थी, लेकिन LSG की पारी लड़खड़ा गई और 139 रन पर 4 विकेट गिर गए। अंत में एडेन मारक्रम और मुकुल चौधरी ने मिलकर रनों की रफ्तार बढ़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 20 ओवर की समाप्ति तक पंत की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब की टीम 54 रनों से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही।
प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को येनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
