Last Updated:
PM Modi Appeal On Petrol Diesel Public Opinion: देश में बढ़ते तेल संकट और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का असर अब आम जनता के बीच भी दिखाई देने लगा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील का समर्थन करते हुए इसे देशहित में जरूरी कदम बताया. कई लोगों का कहना है कि अगर आज ईंधन की बचत की जाएगी, तभी भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकेगा. जनता ने कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन और जरूरत पड़ने पर ही वाहन उपयोग जैसे उपाय अपनाने की बात कही. लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील को जिम्मेदार नागरिकता से जोड़ते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए.
जयपुर: अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में तेल-गैस का संकट दिन-प्रतिदिन गहराते जा रहा हैं, लगातार युद्ध के चलते ईंधन सप्लाई के इसी संकट के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालही में चिंता जताते हुए लोगों से पेट्रोल डीजल कम खर्च करने, कार पूलिंग और ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का उपयोग करने की आमजनता से अपील की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र अपने संबोधन में कहां हैं कि देश तेल के कुएं नहीं और लगातार तेल की डिमांड और खपत के चलते भारत की विदेशी मुद्रा भंडार और डालर के मुकाबले रूपए की कीमत घटने से देश में आर्थिक संकट घड़ा हो सकता हैं. इसलिए उनकी अपील में पेट्रोल, डीजल, गैस जैसे पेट्रो उत्पादों का इस्तेमाल लोग सिर्फ जरूरत के हिसाब से करें.
इसी अपनी को लेकर लोकल-18 ने जयपुर के घाट की गुणी स्थिति 55 साल पुराने HP के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डिजल भरवाने वाले लोगों से बात की तो लोगों का कहना हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अपील इस तेल संकट के समय बहुत ही सराहनीय अपील हैं, ताकि लोग जितनी जरूरत हैं उतना ही पेट्रोल डिजल खर्च करें। क्योंकि जितना हम पेट्रोल डीजल बचाएंगे उतना ही भविष्य में हमारे काम आएगा. अगर लोग उनकी अपील पर अमन करते हैं देश में पेट्रोल डिजल की स्थिति अभी की तरह सामान्य बनी रहेगी, इसलिए लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल डीजल खर्च करें. साथ ही लोग अनावश्यक रूप से गाड़ियों की टंकियों को फुल न करें। ताकि पेट्रोल डिजल की परेशानी को ओर बढ़ावा न मिले.
प्रधानमंत्री की अपील का जयपुर में पालन कर रहे लोग
लोकल-18 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल डीजल की इस खास अपील को लेकर कई लोगों से बात की तो ज्यादातर लोग इस अपील की तारिफ कर रहे और लोगों का यह भी कहना हैं जितनी आम आदमी को हर दिन अपने काम की जरूरत को हिसाब से पेट्रोल डिजल की जरूरत हैं उतना तो वह खरीदेंगे ही लेकिन फिर भी लोग अगर प्रति दिन भी पेट्रोल डिजल में बचत करते हैं. तो देशभर में करोड़ लीटर तेल की बचत हो सकती हैं. इसी बचत से चलते अगर आने वाले समय में तेल गैस का संकट और गहराता तो हमारे पास जरूरत के हिसाब से ईधन तो होगा. इसलिए प्रधानमंत्री की यह अपील सराहनीय और तारिफ के काबिल हैं. इस अपील के बाद लोकल-18 ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डिमांड भरने वाले कर्मचारियों से भी बात की तो उनका कहना हैं कि लोगों में प्रधानमंत्री की अपील का असर देखने को मिल रहा हैं लोगों में पेट्रोल डिजल को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं हैं. जितनी आवश्यकता हैं लोग उतना ही ईंधन भरवा रहे हैं.
जयपुर के पेट्रोल पंपों पर सामान्य हालत, कहीं भीड़भाड़ नहीं
प्रधानमंत्री की पेट्रोल डिजल की बजत और कम खर्च के लिए गई अपील के बाद लोगों में कोई स्थिति सामान्य ही हैं अपील के बाद लोग हर दिन अपने जरूरत के हिसाब से पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं. जयपुर में कही भी पेट्रोल पंपों पर भीड़भाड़ या लाइन लगाकर पेट्रोल डिजल लेने की कोई परेशानी नहीं हैं. लोकल-18 ने पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों से पेट्रोल डीजल के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को लेकर बात की तो लोगों का कहना हैं, लोग अगर अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करेंगे तो देशभर में तेल गैस की स्थिति सही रहेगी.
साथ ही रोजमर्रा स्कूल, कॉलेज और काम पर अगर जाते हैं उन्हें ज्यादा से ज्यादा कार-बाइक पूलिंग करनी चाहिए ताकि पेट्रोल डीजल की खपत अलग-अलग वाहनों की जगह एक ही वाहन में हो. पेट्रोल डिजल और गैस की किल्लत के बीच भी कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई हैं सिर्फ कुछ ही दिनों पहले पावर ईधन पर कुछ रूपए की बढ़ोतरी की गई थी. जिसके बाद से सामान्य पेट्रोल डीजल की कीमते स्थिर हैं.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
