Fri. May 22nd, 2026

बड़ी कारों के लिए हो जाएं तैयार, 22 मई को आ रही नई Honda City और ZR-V – honda city facelift zr v hybrid launch date india details auam

6a0ebb4e65ef3 honda zr v l and current honda city r 215904905

होंडा (Honda) भारतीय बाजार में दो नई कारें लॉन्च करने वाला है. कंपनी मिड साइज सेडान सिटी फेसलिफ्ट (Honda City Facelift) और दमदार एसयूवी जेडआर-वी (ZR-V) को लॉन्च करने वाली है. दोनों ही गाड़ियां शुक्रवार यानी 22 मई को भारत में लॉन्च होंगी. सिटी फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी मार्केट में अपनी पुरानी पहचान को वापस हासिल करना चाहती है. 

वहीं होंडा जेडआर-वी की बात करें, तो ये एक प्रीमियम एसयूवी होगी, जो कंपनी के लिए नए आयाम खोलेगी. 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में हमें कुछ डिजाइन चेंज देखने को मिलेंगे. खासकर कार के फ्रंट में. इसमें वाइड मेश पैटर्न ग्रिल, सिग्नेचर एलईडी हेडलैम्प्स, फॉग लैम्प्स के साथ रिवाइज्ड बंपर मिलेगा. आइए जानते हैं इन गाड़ियों की खास बातें. 

नई होंडा सिटी में क्या होगा खास?

सबसे पहले बात करते हैं होंडा सिटी फेसलिफ्ट की. ये कंपनी की मौजूदा सिटी का दूसरा फेसलिफ्ट होगा. इस कार को भारतीय बाजार में अब उतना पसंद नहीं किया जा रहा है, जितना पहले करते थे. इसे देखते हुए कंपनी ने कार के नेक्स्ट जनरेशन को लॉन्च करने से पहले इसका फेसलिफ्ट लाने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें: Creta-Sierra से टक्कर, फीचर्स की भरमार, इस तारीख को आ रही नई Nissan SUV

नई होंडा सिटी में कंपनी के बैज को फ्रंट ग्रिल के बजाय बोनट पर प्लेस किया गया है. इसके अलावा फ्रंट में कई दूसरे बदलाव भी मिलेंगे, जिनके बारे में हमने ऊपर चर्चा की है. इन बदलावों की वजह से कार को नया लुक मिलेगा. साथ ही कंपनी इसे नए एलॉय के साथ लॉन्च करेगी. 

कार के रियर में भी रिवाइज्ड टेल लैम्प्स और अपडेटेड बंपर मिलेगा. होंडा सिटी फेसलिफ्ट में नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. कार में वहीं पुराना 121 एचपी पावर वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 126 हॉर्सपावर वाला हाइब्रिड सेटअप मिलेगा. 

कितनी होगी कीमत?

इसकी कीमत 12.5 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 20.5 लाख रुपये तक जा सकती है. वहीं दूसरी तरफ Honda ZR-V भारत में इंपोर्ट होकर आएगी. ये कार सीबीयू (पूरी तरह से बनी हुई) रूप में लायी जाएगी, जिससे इसकी कीमत ज्यादा होगी. ये कार भारत में 45 लाख रुपये एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर आएगी. 

यह भी पढ़ें: भारतीय ऑटो सेक्टर में शुरू होगी नई जंग, इन चीनी SUVs की होने वाली है एंट्री

Honda ZR-V

इसका सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन टिगुआन और स्कोडा कोडियाक से होगा. जेडआर-वी की लंबाई 4569 एमएम, 1840 एमएम चौड़ी और 1620 एमएम ऊंची होगी. इसका व्हीलबेस 2657 एमएम का होगा. ये कार 180 हॉर्सपावर वाले 2.0 लीटर फोर सिलेंडर हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी.
 
कार में 9 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.2 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड्सअप डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड टेलगेट, पैनारोमिक सनरूफ और 12 स्पीड का साउंड सिस्टम मिलेगा. सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग दिए जाएंगे.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *