Fri. Apr 17th, 2026

aaj ka panchang 14 April 2026 | vaishakh krishna paksha dwadashi 2026 muhurat mangalwar vrat | आज का पंचांग, 14 अप्रैल 2026

Aaj Ka Panchang 1 2026 04 ad4f162a1a0c2aa10e27a2861af5655b

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 April 2026: आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि दिन सोमवार है. साथ ही आज मंगलवार व्रत के साथ कृष्ण वामन द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा. आज वैशाख कृष्ण द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, कौलव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा कुंभ राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. आज उत्तर का दिशाशूल है. मंगलवार व्रत के साथ आज भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी को मनाई जाने वाली वामन द्वादशी के लगभग पंद्रह दिन बाद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को कृष्ण वामन द्वादशी पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा-अर्चना की जाती है. भगवान वामन को नारायण का पांचवां अवतार माना जाता है. हिंदू धर्मग्रंथों में वामन अवतार की कथा राजा बलि से जुड़ी हुई है, जिसमें छोटे ब्राह्मण रूप में भगवान विष्णु ने तीन पग भूमि दान लेकर असुर राजा को वश में किया था. इस अवसर पर विष्णु भक्त विशेष रूप से उपवास रखते हैं. द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. इसलिए इस दिन व्रत रखने और पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं व भक्तों को धन-धान्य और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं.

मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है. इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का पाठ और व्रत रखने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से शनि दोष और मंगल दोष भी शांत होते हैं. विशेष रूप से जो लोग मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या शत्रु बाधा से जूझ रहे होते हैं, उनके लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी माना जाता है. जब कृष्ण वामन द्वादशी और मंगलवार का संयोग बनता है, तब भगवान विष्णु और हनुमानजी दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है. इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. पूजा के दौरान पीले वस्त्र, तुलसी दल, गुड़-चने का भोग और दीपक जलाना विशेष फलदायी माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस शुभ संयोग में किए गए धार्मिक कार्यों का कई गुना अधिक फल मिलता है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 अप्रैल 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 12:12 ए एम, 15 अप्रैल तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 04:06 पी एम तक, इसके बाद पूर्व भाद्रपद
आज का करण- कौलव – 12:46 पी एम तक, तैतिल – 12:12 ए एम, 15 अप्रैल तक
आज का योग- शुक्ल – 03:40 पी एम तक, ब्रह्म योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:57 ए एम
सूर्यास्त- 06:46 पी एम
चन्द्रोदय- 04:24 ए एम, 15 अप्रैल
चन्द्रास्त- 03:33 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 14 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:45 पी एम से 07:07 पी एम
अमृत काल : 08:53 ए एम से 10:29 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:43 ए एम, 15 अप्रैल
त्रिपुष्कर योग: 04:06 पी एम से 12:12 ए एम, 15 अप्रैल

शिववास: नंदी पर –12:12 ए एम, 15 अप्रैल तक, उसके बाद भोजन में

आज के अशुभ मुहूर्त 14 अप्रैल 2025
राहुकाल: 03:34 पी एम से 05:10 पी एम
यमगण्ड: 09:09 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:31 ए एम से 09:22 ए एम
गुलिक काल: 12:22 पी एम से 01:58 पी एम
पंचक काल: पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *