AAP नेता दीपक सिंगला को ईडी ने किया गिरफ्तार, आतिशी ने जोड़ा गोवा कनेक्शन
Last Updated:
ED Raid on AAP Leader: ईडी ने बैंक फ्रॉड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर सुबह-सुबह छापेमारी है. जांच एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद सिंगला को गिरफ्तार कर लिया.

AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने सोमवार सुबह सिंगला सहित कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दीपक सिंगला की ट्रांज़िट रिमांड ED को सौंप दी है. उन्हें कल दोपहर 2 बजे तक पंचकूला की अदालत में पेश किया जाना है. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया है.
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध बैंक लोन ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम सबूत खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल दीपक सिंगला की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
वहीं दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की तलाशी पर AAP नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘गोवा में आप की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बीजेपी के गोवा के सह प्रभारी दीपक सिंगला के यहां ED को भेजा है. ये ना सिर्फ वालेंटियर्स को डराने, बल्कि गोवा AAP संगठन के डाटा को हथियाने का प्रयास है.’
With Aam Aadmi Party’s popularity growing in Goa, BJP’s loyal foot-soldier, ED has been sent here as well!
From early morning today, there is an ED raid at the residence of AAP Goa co-incharge, Deepak Singla, as well as the home of some volunteers in Goa.
Not only is this an…
