Mon. May 18th, 2026

CSK vs SRH, IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज ‘करो या मरो’ का मैच, सामने सनराइजर्स हैदराबाद – csk vs srh live cricket score ipl 2026 indian premier league match tspoa

6a0b0f358080b chennai csk vs hyderabad srh live 180800798

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-63 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा. वहीं पहली गेंद शाम 7.30 बजे फेंकी जाएगी.

मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैच खेलकर 7 में जीत हासिल की है और उसके 14 अंक हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स के 12 पॉइंट्स हैं. चेन्नई-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें…

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद  को आठ मैचों में जीत मिली. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 18 अप्रैल 2026 को दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से परास्त किया था.

चेन्नई vs हैदराबाद h2h
कुल आईपीएल मैच: 23
चेन्नई ने जीते: 15
हैदराबाद ने जीते: 8

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *