Last Updated:
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 का रिजल्ट घोषित हो गया है लेकिन इस बार जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट में एक भी लड़की का नाम है बल्कि सभी 26 टॉपर्स लड़के हैं. आइए जानते हैं कैसा रहा रिजल्ट?

JEE main result 2026, JEE Exam, jee main result: जेईई मेन की टॉपर्स लिस्ट.
JEE Main 2026 Toppers: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार के परिणाम काफी रोमांचक रहे जहां कुल 26 प्रतिभाशाली छात्रों ने पूरे 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन 26 टॉपर्स में सभी लड़के हैं. लिस्ट में एक भी लड़की अपनी जगह नहीं बना पाई.
100 परसेंटाइल क्लब में किस राज्य के कितने छात्र?
इस बार 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 26 छात्रों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दबदबा सबसे ज्यादा रहा. दोनों राज्यों से 5-5 छात्र इस लिस्ट में शामिल हुए हैं यानी इन दोनों पड़ोसी राज्यों ने मिलकर आधे से ज्यादा टॉपर्स दिए हैं.आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा राजस्थान से 4 छात्र, दिल्ली से 3 छात्र,महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया. उत्तर प्रदेश,बिहार,मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी छात्रों ने अपनी मेहनत से अच्छा प्रदर्शन किया. बिहार से शुभम कुमार, गुजरात से सुश्रुत निगम, तमिलनाडु से शशांक मिश्रा, ओडिशा से मनीष गोयल और झारखंड से आयुष सिंघल जैसे छात्रों ने 100 परसेंटाइल की लिस्ट में जगह बनाई.
टॉपर्स लिस्ट में कोई लड़की नहीं
100 परसेंटाइल की लिस्ट में हालांकि कोई लड़की नहीं पहुंच पाई, लेकिन लड़कियों का प्रदर्शन भी कम नहीं रहा.महिला वर्ग में तमिलनाडु की महालक्ष्मी अन्ना ने 99.9902287 परसेंटाइल के साथ देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया.उनके ठीक पीछे हरियाणा की श्रेया आशी चौधरी (99.9969766) और राजस्थान की सौम्या गुप्ता (99.9965185) का नाम आता है. राजस्थान की जया चौहान ने भी 100 के बहुत करीब स्कोर किया. लड़कियों का यह प्रदर्शन आने वाले समय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
छात्रों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
इस साल JEE Main में छात्रों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया.कुल 16,04,854 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें से 15,38,468 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी रही. हर छात्र को बेहतर स्कोर के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ी.
अगला पड़ाव: JEE Advanced 2026
NTA ने JEE Advanced 2026 के लिए कट-ऑफ भी जारी कर दी है.जनरल कैटेगरी (UR)के लिए कट-ऑफ 93.4123549 परसेंटाइल रखी गई है. इसका मतलब है कि इस स्कोर से ऊपर रहने वाले लगभग 2.5 लाख छात्र ही IIT प्रवेश परीक्षा के अगले चरण में बैठ पाएंगे.JEE Main 2026 के इन नतीजों से साफ है कि मेहनत और सही रणनीति के साथ कोई भी छात्र टॉप कर सकता है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्रों ने इस बार सबसे ज्यादा छाप छोड़ी, लेकिन राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल किया.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
