Wed. May 20th, 2026

NEET-UG Paper Leak LIVE: री नीट परीक्षा में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्‍त, CBI जांच में बड़ा खुलासा

NEET PAPER LEAK 51 2026 05 1ea25406bc6f51cc386dd7bd45a62707

NEET-UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला अब सिर्फ बाहरी गैंग या कोचिंग नेटवर्क तक सीमित नहीं रह गया है. जांच अब सीधे NTA सिस्टम के अंदर तक पहुंचती दिख रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ अंदरूनी लोगों की भूमिका हो सकती है. सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस कथित ‘गेस पेपर’ को परीक्षा से पहले शेयर किया गया था उसमें मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से पूरी तरह मैच कर गए. इसके बाद NTA ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले प्रोफेसरों और ट्रांसलेटर्स के नाम CBI को सौंप दिए. अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच कई राज्यों तक फैल चुकी है.

सूत्रों के मुताबिक NEET परीक्षा 3 मई को हुई थी. इसके चार दिन बाद यानी 7 मई को NTA को राजस्थान के सीकर से एक व्हिसलब्लोअर का ईमेल मिला.बताया गया कि इस शख्स ने पहले पेपर लीक की जानकारी NTA को दी और बाद में लीक पेपर का PDF भी भेजा. जब NTA ने इस PDF की असली प्रश्नपत्र से तुलना की तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.जांच में पाया गया कि केमिस्ट्री सेक्शन के 100 प्रतिशत सवाल असली पेपर से मैच कर रहे थे. वहीं बायोलॉजी के भी कई सवाल समान पाए गए.

इस खुलासे के बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसके बाद NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी. बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं.इनमें ज्यादातर ट्रांसलेटर्स हैं, जबकि कुछ लोग फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के पेपर सेटर्स बताए जा रहे हैं.

NEET परीक्षा देशभर में कई भाषाओं में आयोजित की जाती है. इसी वजह से NTA अलग-अलग भाषाओं के लिए ट्रांसलेटर्स नियुक्त करता है.प्रक्रिया के तहत एक ट्रांसलेटर अंग्रेजी से दूसरी भाषा में पेपर ट्रांसलेट करता है, जबकि दूसरा ट्रांसलेटर उसी भाषा से वापस अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करता है ताकि सवालों का अर्थ न बदले.सूत्रों का कहना है कि पूरा सिस्टम भरोसे पर चलता है और इसी भरोसे के टूटने से इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई.

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पिछली बार सामने आई कमियों को इस बार पूरी तरह खत्म किया जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लापरवाही, गड़बड़ी या किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से चर्चा

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE:इस बैठक के दौरान परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी तैयारी और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई. यह सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया गया कि इस बार किसी भी स्तर पर चूक न हो और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे.

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: दोबारा परीक्षा को लेकर सरकार सख्त

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: पेपर लीक के बाद एक बार फिर होने जा रही NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. Re-NEET UG को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सरकार अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: शिक्षा मंत्री ने बुलाई हाई लेवल बैठक

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस मामले को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक की.बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 21 जून की परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और फुलप्रूफ तरीके से कराई जाए.राज्यों के जिला अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी मजबूत करने और छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: NTA ने शुरू किए बड़े सुधार

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक को लेकर हुए विवादों के बाद NTA ने कई बदलाव लाने का भी ऐलान किया है.एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं और परीक्षा सिस्टम को टेक्नोलॉजी आधारित बनाया जाएगा.इसके तहत AI आधारित मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी और संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ने वाले एनालिटिक्स सिस्टम लागू किए जाएंगे.

 

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: 21 जून की परीक्षा के लिए बदले गए पेपर सेटर्स

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने 21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा के लिए बड़े बदलाव किए हैं.सूत्रों के मुताबिक इस बार सिर्फ केमिस्ट्री ही नहीं बल्कि फिजिक्स और बायोलॉजी के भी सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स बदल दिए गए हैं.इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया में कई नए सुरक्षा उपाय भी जोड़े जा रहे हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: टेलीग्राम पर घूम रहा था लीक पेपर

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: जांच एजेंसियों ने अदालत को बताया है कि 29 अप्रैल से ही टेलीग्राम पर एक PDF शेयर किया जा रहा था, जिसमें करीब 500 से 600 सवाल मौजूद थे.बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 180 सवाल असली NEET-UG 2026 पेपर से मैच कर गए.यही वजह है कि जांच एजेंसियां अब डिजिटल ट्रेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी जांच कर रही हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE:अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: CBI अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.इनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट, बिचौलिए और अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा तक फैल चुकी है.जांच एजेंसियों को तलाशी के दौरान लीक दस्तावेज, चैट रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मिले हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: पुणे का रिटायर्ड लेक्चरर जांच के केंद्र में

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: इस मामले में गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों में पुणे के रिटायर्ड लेक्चरर पीवी कुलकर्णी का नाम भी शामिल है.CBI के मुताबिक कुलकर्णी केमिस्ट्री पेपर तैयार करने और उसे मराठी में ट्रांसलेट करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे. जांच एजेंसियां अब उनकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: घर के भेदी का है पूरा खेल?

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक मामले की जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि यह मामला घर का भेदी लंका ढाए जैसी स्थिति बन गया है. बताया जा रहा है कि अब NTA भविष्य में पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किसी थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने पर विचार कर सकता है ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: एनटीए ने सीबीआई को दी 26 लोगों की लिस्‍ट

NEET Paper Leak LIVE:नीट पेपर लीक मामले में अब एनटीए तक जांच पहुंच चुकी है.केमिस्‍ट्री के सवालों के हूबहू मिलने के बाद बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसकी जांच के लिए NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी है.बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: केमिस्ट्री के सभी सवाल कैसे हुए मैच?

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक मामले में जैसे जैसे सीबीआई जांच आगे बढ रही है नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब तक CBI ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट और अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि लीक हुए ‘गेस पेपर’ में मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से मैच कर गए थे.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *