11:20 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: विराट और पडिक्कल की साझेदारी
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। केकेआर को फिलहाल दूसरे विकेट की तलाश है।
10:49 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: आरसीबी को पहला झटका
आरसीबी को पहला झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल का शिकार किया। वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
10:36 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
10:23 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी समाप्त
अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय और रिंकू सिंह की 49 रनों की दमदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 193 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट लिया।
10:09 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर ने तीन विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
09:45 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका रसिख सलाम ने दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू सिंह आए हैं।
09:28 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और कोलकाता ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
09:09 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: केकेआर को दूसरा झटका
केकेआर को दूसरा झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने रहाणे को कॉट एंड बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। अब रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।
08:58 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: 23 पर कोलकाता को पहला झटका
23 के स्कोर पर कोलकाता को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह आठ गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।
08:47 PM, 13-May-2026
RCB vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
