Fri. May 1st, 2026

RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के टारगेट पर थे म‍िचेल स्टार्क, खेल कर गए काइल जेम‍िसन, ऐसा ग‍िरा व‍िकेट, VIDEO – ipl 2026 vaibhav Sooryavanshi out 4 runs rr vs dc jamieson starc tspok

69f4bcbe74709 kyle jamieson vaibhav sooryavanshi 014616702

Kyle Jamieson Vaibhav Sooryavanshi wicket: जयपुर में शुक्रवार (1 मई) को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में जिस भिड़ंत का सभी को इंतजार था, वह देखने को नहीं मिली. वैभव सूर्यवंशी और म‍िचेल स्टार्क के बीच बहुप्रतीक्षित टक्कर आखिरकार अधूरी रह गई.  

मैच से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 15 साल के इस युवा बल्लेबाज और दुनिया के खतरनाक तेज गेंदबाज स्टार्क के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट रही. वैभव का सामना स्टार्क से नहीं, बल्कि काइल जेम‍िसन  से हुआ और यहीं उनकी पारी खत्म हो गई.

वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की. उन्होंने पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर इरादे साफ कर दिए, लेकिन अगली ही गेंद पर किस्मत ने साथ नहीं दिया. वह प्लेड ऑन होकर बोल्ड हो गए और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

इस तरह जिस बल्लेबाज से पावरप्ले में तेज शुरुआत की उम्मीद थी, वह टीम के लिए असरदार साबित नहीं हो सके. मैच  से पहले इस मुकाबले को युवा जोश बनाम अनुभव की जंग के तौर पर देखा जा रहा था.

वैभव ने इससे पहले विदेशी तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने पैट कम‍िंस, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और जोश जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में रन बनाए थे.यहां तक की उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी धुनाई की. 

इसी वजह से स्टार्क के खिलाफ उनकी भिड़ंत को लेकर खासा उत्साह था. माना जा रहा था कि पावरप्ले में यह मुकाबला मैच का रुख तय करेगा. लेकिन वैभव के जल्दी आउट होने से यह ‘मिनी बैटल’ शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई.

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच पहले से ही चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. टीम पिछले मुकाबलों में लय हासिल नहीं कर सकी थी और इस मैच में उनकी गेंदबाजी पर काफी जिम्मेदारी थी. हालांकि वैभव के जल्दी आउट होने से दिल्ली को राहत जरूर मिली.

काइल जेम‍िसन का र‍िएक्शन रहा चर्चा में 
जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में जेम‍िसन ने जैसे ही सूर्यवंशी को आउट कर बड़ा झटका दिया. विकेट लेने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ भी दिया, जिससे मुकाबले में गर्मी और बढ़ गई. इसके बाद सोशल मीड‍िया पर तमाम र‍िएक्शन सामने आए. कई फैन्स इस बात से हैरान दिखे कि एक 15 साल के बल्लेबाज को आउट करने के बाद उन्होंने इतनी तीखी प्रतिक्रिया दी.

vaibhav Reaction

कुछ लोगों ने इसे असामान्य बताया, वहीं कई फैन्स का मानना था कि इस सेंड-ऑफ ने वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती पहचान को और मजबूत कर दिया. इतनी कम उम्र में जिस तरह से वह चर्चा में हैं, उसने सभी का ध्यान खींचा है.

मैच के रिवर्स मुकाबले को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है. फैन्स का मानना है कि वैभव इस पल को याद रखेंगे और अगली भिड़ंत में और ज्यादा जोश के साथ उतरेंगे.

 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *