08:13 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और हैदराबाद ने दो विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 17 और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:03 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका लगा
हैदराबाद को दूसरा झटका चहल ने दिया। उन्होंने यानसेन के हाथों हेड को कैच कराया। वह 19 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अब ईशान किशन का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।
07:47 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद को 54 पर पहला झटका लगा
हैदराबाद को पहला झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर के हाथों अभिषेक शर्मा को कैच कराया। वह 13 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। अब ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
07:32 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू
हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।
07:11 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब
सनराइजर्स हैदराबाद: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।
07:06 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
07:03 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। शशांक सिंह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है। नीतीश रेड्डी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते।
06:26 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद का प्रदर्शन
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
06:26 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स नौ में से छह मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
06:16 PM, 06-May-2026
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद का पंजाब से सामना
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
