Fri. May 22nd, 2026

Srh Vs Rcb:जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर – Rcb Vs Srh Result Royal Challengers Bengaluru Vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table

hatharabtha na aarasab ka haraya 6b01203c2c3458cf28499498e15c43af

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST

हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 200 रन बना सकी। इस हार से आरसीबी को खासा नुकसान नहीं हुआ है। वह टेबल टॉपर ही हैं।


RCB vs SRH Result Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table

हैदराबाद ने आरसीबी को हराया
– फोटो : IANS



विस्तार

आईपीएल का 19वां संस्करण धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद टीम शीर्ष-दो में एंट्री करने में नाकाम रही और अब वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। वहीं, आरसीबी हार के बावजूद शीर्ष पर बरकरार रही और अब उसका सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 से होगा। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *