Thu. May 7th, 2026

Tamil Nadu Govt Formation | Thalapathy Vijay | तमिलनाडु में अगर विजय हुए फेल, तो DMK-AIADMK मिलकर कर सकते हैं खेल! थलापति को लग सकता है झटका!

Thalapathy Vijay 2026 05 5dc4d64f3dd218743710fcc83e0ec561

Thalapathy Vijay News: तमिलनाडु की सियासत में उठापटक जारी है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए. हार-जीत का फैसला हो गया पर सरकार की तस्वीर साफ नहीं हुई. थलापति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. टीवीके के पास सबसे अधिक विधायक हैं. मगर सरकार बनाने के लिए नाकाफी हैं. ऐसे में तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार ही बनती दिख रही है. मगर सवाल है कि आखिर टीवीके किसके साथ गठबंधन कर सरकार बनाएगी? क्या थलापति विजय की टीवीके को कांग्रेस का साथ काफी होगा? क्या बहुमत के जादुई आंकड़े तक केवल कांग्रेस और वाम दलों के समर्थन से एक्टर विजय पहुंच पाएंगे? हकीकत में ऐसा होता दिख नहीं रहा है.

दरअसल, थलापति विजय बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले. एक्टर विजय ने राज्यपाल के सामने टीवीके की सरकार बनाने का दावा पेश किया. लेकिन राज्यपाल को विजय बहुमत के आंकड़ों से संतुष्ट नहीं कर पाए. सूत्रों की मानें तो थलापति विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कहा कि वो 15 दिनों में बहुमत साबित कर देंगे. उन्होंने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ समर्थन के लिए बातचीत भी की है. विजय ने समर्थन देने वाले कांग्रेस विधायकों की सूची सौंपी है.

हालांकि, लोक भवन के सूत्रों ने संकेत दिया कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है. इससे संकेत मिलता है कि राज्यपाल अर्लेकर विजय के पास समर्थन होने के दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. ऐसे में राज्यपाल ने विजय को कांग्रेस और अन्य दलों के साथ औपचारिक गठबंधन का लिखित प्रमाण देने को कहा है. ऐसे में मामला फंस सकता है.

टीवीके के पास नंबर नहीं

गौरतलब है कि टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में से 108 सीटें जीतीं. टीवीके को सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत के आंकड़े से 10 कम है. कांग्रेस की पांच सीटों के साथ विजय की ओर से जीती गई दो सीटों में से एक को छोड़कर कुल संख्या 112 हो जाती है. यह अब भी बहुमत के जादुई आंकड़े से 6 सीट कम है. इनमें से पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ रहे टीवीके प्रमुख को एक सीट से इस्तीफा देना होगा. इससे बहुमत का आंकड़ा घटकर 117 हो जाएगा और टीवीके की सीटों की संख्या 107 रह जाएगी. ऐसे में विजय बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पा रहे हैं.

तमिलनाडु सरकार पर सस्पेंस ही सस्पेंस

ऐसे में थलापति विजय की सरकार बनेगी, इस पर अभी सस्पेंस है. इधर लोक भवन इस बात की पुष्टि के लिए कानूनी राय ले रहा है कि क्या ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के पास बहुमत है. इस बीच तमिलनाडु में एक नया समीकरण बनने की सुगबुगाहट है. माना जा रहा है कि टीवीके की सरकार बनने से रोकने के लिए दो पुराने दुश्मन दोस्त बन सकते हैं. जी हां, डीएमके और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट है. तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में बुधवार को चर्चा थी कि टीवीके को सरकार बनाने से रोकने के लिए धुर विरोधी दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच बातचीत हो रही है. डीएमकी और एआईएडीएमके ठीक वैसी सियासी दुश्मनी है, जैसी कांग्रेस और भाजपा के बीच.

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद जारी.

विजय को रोकने का क्या प्लान

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की ओर से टीवीके यानी तमिलगा वेत्री कषगम के साथ गठबंधन करने के कुछ घंटों बाद दोनों द्रविड़ पार्टियों के बीच चर्चा होने की खबरें सामने आईं. हालांकि, ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) दोनों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सूत्रों का कहना है कि एआईएडीएमके और डीएमके ने आधिकारिक तौर पर न तो इस संभावना से इनकार किया है और न हामी भरी है. हालांकि, ये दोनों चाहें तो क्या सरकार बना सकते हैं? इसके लिए इनकी सीटों की संख्या और समीकरण पर ध्यान देना होगा.

डीएमके गठबंधन और एआईडीएमके क्या खेल कर सकते हैं?
अगर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन होता है तो थलापति विजय को झटका लग सकता है. जी हां, डीएमके के पास 59 और एआईएडीएमके के पास 47 सीटें हैं. अगर दोनों के बीच गठबंधन होता है तो सीटों की संख्या 106 सीटें होती हैं. मगर यहां ध्यान देने वाली बात है कि डीएमके गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस रही है. उसने विजय के साथ सरकार बनाने के लिए ही बुधवार को गठबंधन तोड़ा. अगर डीएमके और एआईएडीएमके साथ आते हैं तो कांग्रेस भी इधर ही आ सकती है. ऐसे में डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके गठबंधन का नंबर बहुमत पार कर जाएगा. डीएमके गठबंधन (कांग्रेस, वाम दल और अन्य) के पास 73 सीट है, जबकि एआईडीएमके पास 53 सीटें हैं. कुल मिलाकर यह 126 हो जाता है. ऐसे में विजय की सरकार को रोकने के लिए 118 के बहुमत से यह अधिक है. अगर कांग्रेस साथ न भी दे तो भी यह संभव हो सकता है.

किसके पास कितनी सीटें?
टीवीके ने 108 सीटें, द्रमुक ने 59, अन्नाद्रमुक ने 47, कांग्रेस ने 5, पीएमके ने चार, आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके ने दो-दो सीटें जीती हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट (234)
टीवीके- 107
डीएमके- 74
एआईडीएमके- 53
अन्य- 0

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *