Fri. May 1st, 2026

Top News:स्ट्रांग रूम विवाद पर ममता-ec में रार, दिल्ली में डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज से; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

aaja ka bugdha khabra top big news ffe1c625ef0e1151fc161fefe68385e0


पश्चिम बंगाल में स्ट्रांग रूम को लेकर विवाद के बीच ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि ईवीएम लूटने की कोशिश की गई तो जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे। इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौते के लिए तैयार है। इधर, देश की राजधानी दिल्ली में डिजिटल जनगणना की शुरुआत आज से होने वाली है। वहीं, भारत अब वियतनाम के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सौदा कर सकता है, जो रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। दूसरी ओर पंजाब में पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं, अमेरिका में लंबे समय से चला आ रहा सरकारी शटडाउन समाप्त हो गया है। इस बीच एक रिपोर्ट में सामने आई है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में घर के काम में कहीं अधिक समय देती हैं, यह लैंगिक असमानता को दर्शाता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में ओजोन परत की रिकवरी को लेकर चिंता जताई गई है, जहां रसायनों के रिसाव से सुधार की गति धीमी पड़ सकती है। इधर, आर्थिक मोर्चे पर भारत में एफडीआई बढ़ने के सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक यूरोप के चार देशों की यात्रा करेंगे। यह दौरा ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
– फोटो : ANI


Strong Room Row: ममता बनर्जी बोलीं- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे; आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार की देर रात कोलकाता के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम से बाहर निकलीं। ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने मतगणना में संभावित कदाचार का आरोप लगाया। इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा, “अगर ईवीएम लूटने की कोशिश हुई और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लाकर लड़ेंगे। अगर गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे।” पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब


Donald Trump: ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने को बेताब; भारत-PAK संघर्ष और नोबेल पुरस्कार पर कही ये बात

पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि ईरान समझौते के लिए बेताब है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के युद्ध को लेकर कहा कि सैन्य अभियान के बावजूद, मैं इसे जंग नहीं कहता हूं। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायु सेना और लगभग हर तरह का हथियार नष्ट हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

जातिगत जनगणना
– फोटो : ANI


Digital Census: दिल्ली में डिजिटल जनगणना का पहला चरण आज से, 33 सवालों के जरिये जुटाई जाएगी पूरी जानकारी

दिल्ली में आज से जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है और इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। खास बात ये है कि इसमें आरडब्ल्यूए को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जो लोगों को स्व-गणना में मदद करेंगे। पहले चरण में घरों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी, जिसके लिए हर वार्ड में स्व-गणना कैंप लगाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st may 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ब्रह्मोस मिसाइल
– फोटो : ANI


BrahMos Missile: इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम को ब्रह्मोस देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना

भारत और वियतनाम के बीच सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सौदा जल्द हकीकत बनने जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की अगले हफ्ते होने वाली तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान करीब 5,800 करोड़ रुपये के इस समझौते पर मुहर लगने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *