Ballistic Missile Agni 5,test-fired: भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण से भारत के रक्षा क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिली है।