मिथिला एक्सप्रेस में आग लगी नहीं, गोधरा जैसे आग लगाने की कोशिश हुई
Last Updated:
हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना अब एक बड़े सुरक्षा अलर्ट में बदल गई है. रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को आग जैसी स्थिति पैदा करते हुए देखा गया है, जिससे यह आशंका गहराई है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है. पेट्रोल में भीगा कपड़ा मिलने और पीक आवर्स में हुई घटना ने जांच को और गंभीर बना दिया है.
मिथिला एक्सप्रेस में लगी आग पर रेल मंत्रालय का बड़ा बयान आया है.
मिथिला एक्सप्रेस में क्या आग लगाने की साजिश हुई? क्या किसी ने गुजरात के गोधरा जैसा कांड करने का प्लान रचा था? क्योंकि हावड़ा स्टेशन पर खड़ी मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने पर रेलवे ने जो खुलासा किया है, वह खौफनाक है. रेल मंत्रालय के अनुसार, यह सिर्फ आग लगने की घटना नहीं बल्कि एक संभावित साजिश भी हो सकती है, क्योंकि जांच के दौरान पेट्रोल में भीगा हुआ आधा जला कपड़ा बरामद हुआ है. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. एक सीसीटीवी फुटेज भी एजेंसियों को मिला है, जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है और वह काफी संदिग्ध है.
रेलवे मंत्रालय ने कहा कि हावड़ा स्टेशन पर खड़ी मिथिला एक्सप्रेस के एक कोच में धुआं और आग की सूचना मिलते ही तत्काल जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद गंभीर हैं. मंत्रालय के मुताबिक, ट्रेन के बाथरूम क्षेत्र से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा मिला है, जो आधा जला हुआ था. इससे यह संकेत मिलता है कि आग किसी तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि बाहरी हस्तक्षेप से लगी या लगाने की कोशिश की गई.
CCTV फुटेज में दिखा ‘संदिग्ध’
सुरक्षा एजेंसियों और आरपीएफ ने हावड़ा स्टेशन के कैब रोड क्षेत्र के पास एक बेहद संदिग्ध गतिविधि सीसीटीवी में कैद होने के बाद बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को जानबूझकर एक कवर या वस्तु फेंकते हुए देखा गया है, जिसके तुरंत बाद आग और धुएं जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. यह घटना पीक यात्री समय के दौरान की गई थी, जिससे अधिकतम अफरा-तफरी और दहशत फैल सके.
Security agencies and the Railway Protection Force (RPF) have launched a massive investigation after CCTV footage captured a highly suspicious act at Howrah Station near the cab road area. The footage shows a suspect deliberately throwing a cover/object that immediately led to a… pic.twitter.com/bLaskxkRuN— 🦏 Payal M/પાયલ મેહતા/ पायल मेहता/ পাযেল মেহতা (@payalmehta100) May 21, 2026
