Sun. Apr 19th, 2026

20 मिनट की झलक ने मचाया धमाल, भारत में ट्रोलिंग के बीच अमेरिका में ‘रामायण’ की तारीफ – ranbir kapoor ramayana viewers review 20 min unseen footage cinemacon 2026 tmovj

69e4c30e499c4 ramayana cinemacon 2026 impact 195656390

इस महीने की शुरुआत में जब रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, तब उसपर काफी सवाल उठे थे. टीजर में दिखाए गए सीन्स पर मेकर्स जमकर ट्रोल हुए. कई इंडियन यूजर्स ने दावा किया कि फिल्म के सीन्स को AI की मदद से बनाया गया है. मगर विदेशी यूजर्स की रामाय़ण को लेकर अलग ही राय देखने मिल रही है. 

हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश लास वेगस गए थे, जहां सिनेमाजगत के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट सिनेमाकॉन 2026 में उन्होंने शिरकत की. इस इवेंट के जरिए नमित रामायण को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाना चाह रहे थे, जिसमें लगता है कि वो सफल हुए हैं. अमेरिकी ऑडियंस को उनका अभी तक का विजन पसंद आया है. 

ऑस्कर में रामायण मारेगी एंट्री?

एक अमेरिकी यूट्यूबर, जिनका चैनल मिस्टल लाइक इट और नॉट के नाम से है, उनका दावा है कि सिनेमाकॉन में रामायण फिल्म का 20 मिनट का अनसीन क्लिप दिखाया गया था. इसे देखने सिर्फ कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया, जिसमें यूट्यूबर भी था. उनका कहना है कि फिल्म की कहानी उन्हें बेहद पसंद आई है. उनके मुताबिक, या तो ये एक सच्ची ग्रैंड एपिक फिल्म होगी या एक दमदार फैंटेसी स्टोरी. 

यूट्यूबर ने अपनी वीडियो में रामायण फिल्म को लेकर कई सारे दावे किए हैं. उनका कहना है कि नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म को अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए वॉर्नर ब्रदर्स कंपनी से हाथ मिलाया है. यूट्यूबर ने उस 20 मिनट के क्लिप पर बात करते हुए कहा, ‘मैं करीब 15 और लोगों के साथ काफी किस्मत वाला था कि मुझे रामायण फिल्म के लगभग 20 मिनट का फुटेज देखने को मिले.’

‘ये देखने में बहुत शानदार लग रहा है. विजुअल्स कमाल के हैं. ये फिल्म बहुत बड़ी इंटरनेशनल फिल्म बनने वाली है. मुझे पूरा यकीन है कि ये फिल्म कई कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए जोर लगाएगी, खासकर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए. ये ठीक उसी स्टाइल की फिल्म लग रही है जो ऑस्कर को पसंद आती है.’ 

कैसा होगा रामायण का वीएफएक्स?

यूट्यूबर ने अपने वीडियो में दावा किया कि फिल्म के वीएफएक्स में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है. चूंकि इंडिया में इसके वीएफएक्स पर काफी सवाल उठे थे, ऐसे में यूट्यूबर ने उन सभी अटकलों को भी खत्म कर दिया है. रणबीर कपूर की रामायण फिल्म को 4000 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है, जिसमें दोनों पार्ट्स को मिलकर बनेंगे. 

फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता समेत कई सितारे हैं. इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *