Fri. Apr 24th, 2026

26 साल बड़े अन्नू कपूर को Kiss करने से क्यों प्र‍ियंका ने किया इनकार? बोले- 16 साल पुरानी बात है – annu kapoor reveals priyanka chopra refused kiss intimate 26 years age gap 7 khoon maaf tmovb

69ea106fad2b9 priyanka chopra annu kapoor 232825963

अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड अभिनेताओं में शुमार हैं. वो जब भी कोई रोल निभाते हैं, उसमें डूब जाते हैं. पर्दे पर उनकी बेहतरीन कलाकारी की झलक भी दिखती है. पर कई बार वो इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह देते हैं, जिससे बवाल मच जाता है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए भी उन्होंने विवादित बयान दिया था, जिससे हर ओर कोहराम मच गया. अब एक्टर ने कंट्रोवर्शियल कमेंट पर रिएक्ट किया है. 

प्रियंका ने नहीं किया 
प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सात खून माफ’ में साथ काम किया था. फिल्म में अन्नू कपूर, प्रियंका के पति के रोल में थे. फिल्म में एक सीन था, जिसमें प्रियंका को अन्नू कपूर को Kiss करना था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर हीरो होता तो प्रियंका को Kiss करने में दिक्कत नहीं होती. 

एक्टर के इस कमेंट पर खूब विवाद हुआ. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने इस पर बात की. उन्होंने कहा कि मैं हीरो नहीं था इसलिए प्रियंका ने Kiss नहीं किया. 16 साल पुरानी बात है. एक पत्रकार मुझसे बार-बार पूछ रहे थे कि फिल्म में प्रियंका ने आपको Kiss नहीं किया. तो मैंने कह दिया कि नहीं किया कि उसकी मर्जी नहीं होगी. इसलिए Kiss नहीं किया. बार-बार पत्रकार के पूछने पर मैंने गुस्से में कह दिया कि अगर मैं हीरो होता, तो Kiss कर देती. 

अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या प्रियंका के किस ना करने पर आपको बुरा लगा. इस पर वो कहते हैं कि मुझे फर्क ही नहीं पड़ा. विशाल भारद्वाज ने कहा कि प्रियंका तुम्हें Kiss करने में थोड़ा हिचकिचा रही है. मैंने कहा कि मैं तो उसे बेटा बोलता था. मेरी उनके पिता से जान पहचान थी. विश्व सुंदरी बनने से पहले वो अंतक्षरी में आई थी. विशाल भारद्वाज ने जब मुझसे कहा कि वो (प्रियंका) किसिंग सीन में हिचकिचा रही है, तो मैंने कहा कि सीन काट दो. विशाल भारद्वाज जैसे लोग सीन नहीं काटेंगे. उन्होंने सीन को अनाउंस किया. 

अन्नू कपूर ने ये भी कहा कि प्रियंका रोमांटिक सीन के दौरान अनकंफर्टेबल नहीं थी. वो कहते हैं कि अगर एक्टर अनकंफर्टेबल हो भी तो कैमरे पर नहीं दिखना चाहिए. एक्टर से पूछा गया कि आजकल इंटीमेसी के लिए कोच होते हैं. क्या तब ऐसा था, उन्होंने कहा कि नहीं. तब कोई कोच नहीं था. मैंने चुटकी बजाकर सीन की टाइमिंग दी है. कई एक्टर रिहर्सल में भी फायदा उठा लेते हैं. पर मैंने कभी ऐसा नहीं किया.

अन्नू कपूर से पूछा गया कि अगर इंटीमेट सीन के दौरान कोई एक्टर उत्तेजित हो गया, तो. इस पर वो कहते हैं कि अगर उत्तेजित हो गया, तो ये उसका अपना होता है. लेकिन डायरेक्टर को भी इसका ख्याल रखना चाहिए. कई बार ऐसा हुआ है कि एक्टर सीन में बहक गए हैं और कट बोलने के बाद भी नहीं रुके. ऐसे में एक्ट्रेस को सीन छोड़कर भागना पड़ा और वो बेचारी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली. अन्नू कपूर ने ये भी बताया कि उनके साथ सीन करते हुए कभी कोई महिला असहज नहीं हुई. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *