Fri. May 8th, 2026

How to Make Cucumber Sandwich: 10 मिनट में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी ‘खीरा सैंडविच’, खाते ही बच्चे करेंगे वाह-वाह! – how to make cucumber sandwich at home in 10 minutes tasty easy recipe for kids breakfast summer tvisx

69fad7a798e3b cucumber sandwich 065441876

How to Make Cucumber Sandwich: सुबह के नाश्ते में अक्सर हम ऐसी डिश की तलाश में रहते हैं, जिसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सके. ब्रेकफास्ट और बच्चों के टिफिन के लिए अक्सर सैंडविच दिया जाता है, गर्मी में आप अपने सैंडविच को नया टिस्ट दे सकते हैं. गर्मी में ऐसी सब्जियां खानी चाहिए, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें.

लेकिन बच्चे ऐसी सब्जियों से दूर भागते हैं और रोटी-सब्जी की बजाय बाहर का जंक खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में गर्मी की सबसे अच्छी सब्जी यानी खीरा का सैंडविच बनाकर बच्चे को खिला सकती हैं, जिसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसे खाकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे. 

कुकुम्बर सैंडविच बनाना भी काफी आसान होता है, उसको बस आप आजकल के मॉर्डन टिस्ट के साथ बनाते हैं तो बच्चे तो उसके फैन हो जाएंगे.खीरा सैंडविच बहुत टेस्टी औ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जिसे बड़े भी अपने साथ में कॉलेज या ऑफिस ले जा सकते हैं. कुकुम्बर सैंडविच एक तो जल्दी बन जाता है और दूसरा अगर आप बिजी रहते हैं तो आपके लिए यह परफेक्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है. 

आइए जानते हैं कि घर पर आप मार्केट जैसा खीरा सैंडविच कैसे बना सकते हैं. 

घर पर कैसे बनाएं खीरा सैंडविच

घर पर कुकुम्बर सैंडविच मिनटों में तैयार किया जा सकता है और इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन),4 खीरा, 1 मक्खन या क्रीम चीज, दो से तीन बड़े चम्मच हरी चटनी, 1 चम्मच चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, मेयोनेज लेना है.

स्टेप बॉय स्टेप बनाएं खीरा सैंडविच

  • सबसे पहले खीरे को पानी से धोने के बाद छीलकर पतले-पतले गोल शेप में काट लें. 
  • आप एक कटोरी में मेयोनेज डालें और फिर उसमें चाट मसाला, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिलाएं. 
  • उसके बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें, फिर तैयार मेयोनेज क्रीम को अच्छी तरह से लगा दें. 
  • इसे लगाने के बाद हरी चटनी लगा दें और पतले कटे खीरे की स्लाइस रखकर उसके ऊपर से चटनी या मेयोनेज लगा दें.
  • अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से सैंडविच को बंद करें और हल्का दबाएं. आप इसको अपनी मनपसंद शेप में काटकर बच्चों को सर्व करें. 

खीरा सैंडविच को कैसे सर्व करें

खीरा सैंडविच को आप हरी चटनी, टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर आप छोटे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी चटनी को स्किप कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो हरी चटनी की मात्रा कम कर सकते हैं, ताकि बच्चे को मिर्च न लगें. 
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *