Sara Tendulkar Look: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं, उनका ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल हर बार बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर देता है. सारा तेंदुलुकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी हर पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है. हाल ही में एक इवेंट में सारा ग्लैमरस अंदाज नजर आईं,उनके लुक के चर्चे पूरे फैशन वर्ल्ड में हो रहे हैं. फैंस को भी उनका मॉर्डन लुक काफी पसंद आया है और वो उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
सारा ने अपने लेटेस्ट ग्लैमरस लुक से एक बार फिर फैशन लवर्स का दिल जीत लिया. हाल ही में मामी फिल्म फेस्टिवल में सारा अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ पहुंची. सारा ने इस बार एक बेहद स्टाइलिश और चिक मिनी ब्लैक ड्रेस पहनकर शिरकत की.
शॉर्ट ड्रेस में सारा का जलवा
सारा तेंदुलकर वैसे तो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही अवतार में अच्छी लगती हैं, मगर इस बार सारा का ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में सबको इंप्रेस कर दिया. उनकी यह ड्रेस स्लीवलेस सिल्हूट के साथ डिजाइन की गई थी, जिसमें वेस्ट पर की गई एलिगेंट रच्ड डिटेलिंग आउटफिट को और ज्यादा क्लासी लुक दे रही थी.
ट्रेंडी एक्सेसरीज पहन आईं नजर
सारा फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती हैं और अपने इस नए लुक से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका फैशनसेंस कमाल का है. ब्लैक कलर की ड्रेस को सारा ने और मॉर्डन और स्टनिंग बनाने के लिए ट्रेंडी एक्सेसरीज स्टाइल की. गले में लेयर्ड गोल्ड नेकलेस और कानों में डायमंड के स्टड इयररिंग्स पहने थे.
हील्स ने लुक को बनाया परफेक्ट
मेकअप की बात करें तो सारा तेंदुलकर ने इस नाइट इवेंट के लिए सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना, ड्यूई बेस, हल्के ब्लश्ड चीक्स, शिमरी आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर और न्यूड ग्लॉसी लिप्स उनकी खूबसूरत को निखार रहे थे. उन्होंने कोई हैवी हेयरस्टाइल नहीं बनाया था, बालों को वेवी करके खुला छोड़ा हुआ था.
आखिर में उनके लुक में चार चांद उनकी ब्लैक कलर की स्ट्रैपी हील्स ने लगाया, जो उनकी शॉर्ट ़़ड्रेस के साथ खूब जंच रही थी और उसे अच्छी तरह कॉम्प्लीमेंट भी कर रही थी. सारा तेंदुलकर का अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और सचिन की लाडली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
—- समाप्त —-
