Thu. May 21st, 2026

Gt Vs Csk Live Score:चेन्नई ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी; दोनों की प्लेइंग-11 – Csk-vs-gt-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2026-66th-match-updates

gajarata bnama cananaii 0d69a02f9a2a60081a1e279f1e7b843a

07:08 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।

07:03 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि अकील हुसैन और प्रशांत वीर इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। वहीं, गुजरात ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।

06:45 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: सिराज और रबाडा से रहना होगा सावधान

फ्लेमिंग के मुताबिक, जीटी के तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के ओवर बहुत अहम होंगे। सीएसके के बल्लेबाज जिस तरह से उनका सामना करेंगे, उससे ही मैच का नतीजा तय हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘वे लंबे और तेज गेंदबाजों के साथ पूरी ताकत से आते हैं। वहां के हालात भी उनके लिए ही मददगार हैं। इसलिए हमारे टॉप ऑर्डर के लिए उनका सामना करना मुश्किल होगा। रबाडा जबरदस्त फॉर्म में हैं। सिराज भी बहुत बढ़िया खेल रहे हैं। अगर हम इस चुनौती से पार पा लेते हैं और कुछ अच्छी साझेदारियां बना लेते हैं, तो हम मैच जीत सकते हैं। साथ ही, हमें पूरे मैच के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। इसलिए, यह एक मिली-जुली रणनीति है: बेहतरीन तेज गेंदबाजी के सामने सकारात्मक बने रहना, कुछ जोखिम उठाना और उम्मीद करना कि सब कुछ हमारे पक्ष में ही हो।’

06:42 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: ‘यह हमारा आखिरी मौका’

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में फ्लेमिंग ने कहा, ‘यह हमारा आखिरी मौका है। हमें बस पूरी जान लगाकर कोशिश करनी है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हमें क्या करना है, इस बारे में हम पूरी तरह से स्पष्ट हैं। यह आसान नहीं होने वाला है। घरेलू मैदान पर वे (जीटी) एक बहुत अच्छी टीम है, लेकिन अभी भी दौड़ में बने रहना और हमारे सामने एक शानदार चुनौती होना, यह अपने आप में एक अच्छी बात है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ मैच बहुत करीबी रहे, जिनका नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, जो कि निराशाजनक था, लेकिन इस मैच को जीतकर हम टूर्नामेंट में बने रह सकते हैं। शायद टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा, लेकिन हमारे पास इसके अच्छे सबूत हैं। हमने टीम के लिए पर्दे के पीछे रहकर काफी अच्छा काम किया है; हमने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें कुछ युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसलिए, जीटी को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट को खत्म करना और प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना, यह एक शानदार तरीका होगा।’

06:41 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: क्या बोले कोच फ्लेमिंग?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मैच से पहले, फ्लेमिंग ने बताया कि घरेलू टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करना है, इस बारे में टीम की सोच एकदम स्पष्ट है। सीएसके ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच गंवा दिए थे, जिसके बाद शानदार वापसी की। इसके लिए फ्लेमिंग ने टीम को सराहा है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि कुछ मुकाबलों में खराब प्रदर्शन की वजह से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।

06:40 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: सीएसके का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स 13 में से छह मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल सातवें पायदान पर है। सीएसके बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ज्यादा से ज्यादा 14 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है, जिसके बाद उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

06:39 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात का चेन्नई से सामना

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 66वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि उनकी टीम जीटी के मजबूत बॉलिंग अटैक के खिलाफ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। 

06:01 PM, 21-May-2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी; दोनों की प्लेइंग-11

IPL Live Cricket Score, CSK vs GT Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके आखिरी बार प्लेऑफ के लिए जोर लगाने उतरेगी। वहीं, गुजरात पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *