Last Updated:
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को गूगल पर फर्जी लिंक्स से बचना चाहिए. सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिलॉकर पर चेक किए जा सकेंगे.

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं के नतीजे सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही चेक करें
नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026). सीबीएसई 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स की धड़कनें सुपरफास्ट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरी तक, बस एक ही चर्चा है- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, गूगल पर ‘CBSE 12th Result 2026’ सर्च करने वालों की बाढ़ आ गई है. लेकिन ध्यान रहे कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के शोर में इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट्स और लिंक भी एक्टिव हो गए हैं, जो आपको गुमराह कर सकते हैं.
CBSE 12th Result 2026: गूगल पर सर्च करने का रिस्क क्यों न लें?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होते ही लाखों स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक और टीचर्स एक साथ गूगल पर सर्च करते हैं. ऐसे में गूगल सर्च रिजल्ट्स में कई बार विज्ञापन वाली या ‘क्लिकबेट’ वेबसाइट्स ऊपर आ जाती हैं. ये साइट्स आपको एक पेज से दूसरे पेज पर घुमाती रहती हैं और अंत में भी आपको रिजल्ट नहीं मिलता. कभी-कभी ये आपसे निजी जानकारी भी मांगती हैं. इसलिए हमेशा ऑफिशियल माध्यमों से ही सीबीएसई रिजल्ट चेक करें.
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के 3 डायरेक्ट तरीके, जो कभी फेल नहीं होंगे
सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए मल्टी-प्लेटफॉर्म व्यवस्था की है:
- ऑफिशियल वेबसाइट: सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in सबसे भरोसेमंद है.
- डिजिलॉकर: इस बार बोर्ड ने डिजिलॉकर के जरिए ‘डिजिटल मार्कशीट’ देने पर ज्यादा जोर दिया है. स्टूडेंट्स अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए पहले ही अकाउंट एक्टिव कर लें.
- UMANG App: अगर वेबसाइट भारी ट्रैफिक की वजह से धीमी हो जाए तो उमंग ऐप बेहतरीन विकल्प साबित होता है.
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
सीबीएसई 12वीं स्कोरकार्ड 2026 चेक करने से पहले ये तीन चीजें साथ रखें:
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
कई स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने के दौरान एडमिट कार्ड आईडी ढूंढने में देरी कर देते हैं, जिससे उन्हें सर्वर एरर का सामना करना पड़ता है.
सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के शुरुआती 15-20 मिनट में वेबसाइट के सर्वर पर लोड बहुत ज्यादा होता है. अगर पेज ‘लोड’ न हो तो बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय 5-10 मिनट का ब्रेक लें या SMS सेवा का इस्तेमाल करें. सीबीएसई हर साल एक स्पेसिफिक नंबर जारी करता है जिस पर रोल नंबर भेजकर भी आप अपना रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में पा सकते हैं.
सीबीएसई 12वीं की मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल्स
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अपने स्कोरकार्ड में केवल कुल प्रतिशत न देखें. इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि आपके नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का नाम और स्कूल का कोड भी सही छपा हो. अगर कोई तकनीकी त्रुटि हो तो तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें, जिससे सीबीएसई 12वीं की मार्कशीट छपने से पहले उसे सुधारा जा सके.
About the Author

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें
