05:59 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result: डिजिलॉकर पर फिर आया अपडेट
जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे रिजल्ट आने से पहले कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना DigiLocker अकाउंट आसानी से बना सकते हैं।
- सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
- “Get Started” पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स और अपने स्कूल से मिला Access Code डालें।
- ओटीपी के जरिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
- आपका अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जाएगा।
DigiLocker पर अपना रिजल्ट से देखने के लिए तैयार रहें। डिजिलॉकर न छात्रों को अपना अकाउंट तुरंत एक्टिवेट करने की सलाह दी है।
05:55 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: किसी भी समय हो सकती है घोषणा
सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को भी अपनी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
05:50 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: पिछले वर्ष कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले वर्ष सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 14,96,307 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए।
05:46 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र विभिन्न आधिकारिक तरीकों से सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम 2026 देख सकेंगे।
- सबसे पहले cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- छात्र डिजीलॉकर का भी उपयोग कर सकते हैं।
- आधार से जुड़े या पंजीकृत मोबाइल नंबर से साइन इन करें।
- शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीई) चुनें।
- “कक्षा 12वीं मार्कशीट” पर क्लिक करें और अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें।
05:45 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result: उमंग एप पर ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र UMANG एप्लिकेशन का उपयोग करके सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर UMANG एप्लिकेशन खोलें।
- होमपेज से CBSE सेवाओं का चयन करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- पंजीकृत मोबाइल क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
- शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चुनें।
- अनंतिम “कक्षा 12वीं मार्कशीट” डाउनलोड करें।
- छात्र अतिरिक्त रूप से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं।
05:38 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षा
बीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा में 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
05:24 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: किन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
घोषित होने के बाद विद्यार्थी यहां बताए तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइटें (cbse.gov.in, cbseresults.nic.in)
- डिजिलॉकर एप या वेबसाइट (results.digilocker.gov.in)
- उमंग एप या वेबसाइट (web.umang.gov.in)
- एसएमएस के जरिए
- आईवीआरएस
05:16 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: उमंग एप ने भी दिया अपडेट, जल्द जारी होगा रिजल्ट
डिजिलॉकर के बाद अब उमंग एप ने भी सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट साझा किया है। उमंग एप की वेबसाइट पर भी अब लिखा आ रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होगा। गौरतलब है कि अप्रैल में 10वीं का रिजल्ट जारी होने से कुछ समय पहले ही उमंग एप पर अपडेट आया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब किसी भी समय परिणाम की घोषणा हो सकती है।
04:47 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे हुआ था जारी
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया था। अब 12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जिसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है।
04:08 PM, 11-May-2026
CBSE 12th Result 2026: क्या सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है?
नहीं, अभी तक सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी नहीं किया है। हालांकि, नतीजे बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है।
