Thu. May 21st, 2026

karnataka politics | DK Shivakumar vs siddaramaiah | ‘वक्त बताएगा’, क्या डीके शिवकुमार बनने वाले हैं कर्नाटक नए मुख्यमंत्री? दिल्ली दरबार में तय होगा

DK Shivakumar Karnataka 2026 05 9fa3b1fbf830b9f65c82cf475e9a453d

होमताजा खबरदेश

‘वक्त बताएगा’, क्या DK शिवकुमार बनने वाले हैं नए CM? दिल्ली दरबार में तय होगा

Last Updated:

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के अंदर खींचतान तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला समय करेगा. राज्य की सिद्धारमैया सरकार के तीन साल पूरे होने पर नेतृत्व बदलने की अटकलें गर्म हैं. डीके शिवकुमार के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि आला कमान ही इस पर अंतिम फैसला लेगा.

'वक्त बताएगा', क्या DK शिवकुमार बनने वाले हैं नए CM? दिल्ली दरबार में तय होगाZoom

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार. (Photo : ANI)

बेंगलुरु: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सत्ता में अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही कांग्रेस के अंदर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने चामराजनगर में मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. जब पत्रकारों ने उनसे मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा या नहीं. शिवकुमार के इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक कयासों का बाजार गर्म हो गया है. शिवकुमार के समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं कि साल 2023 के समझौते के तहत अब उन्हें राज्य की कमान सौंपी जानी चाहिए.

दिल्ली में होगा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का फैसला?

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस आला कमान जल्द ही इस मुद्दे पर बड़ा फैसला ले सकता है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को दिल्ली बुला सकता है. वहां दोनों नेताओं के बीच जारी इस रस्साकशी को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल बना रहे.

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने नेतृत्व परिवर्तन पर क्या कहा?

बेंगलुरु में गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस पूरे विवाद पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है. उन्होंने मीडिया से कहा कि बेवजह बदलाव का सवाल क्यों उठाया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री ने खुद साफ किया है कि उन्होंने किसी तरह के बदलाव की मांग नहीं की है. परमेश्वर ने कहा कि पार्टी में आला कमान ही सर्वोच्च है. वही तय करेगा कि राज्य में क्या करना है और कब करना है.

क्या सिद्धारमैया को हटाने के लिए समय सीमा तय हुई थी?

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि मीडिया में बयानबाजी करने से किसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है. मुख्यमंत्री को बदलने या बनाए रखने का फैसला हम यहां बैठकर नहीं कर सकते हैं. परमेश्वर ने एक और बड़ी बात कही कि जहां तक उन्हें जानकारी है, सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाते समय ऐसी कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी.

केएन राजन्ना के बयान पर क्यों भड़के डीके शिवकुमार?

पूर्व सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने हाल ही में एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था. राजन्ना ने कहा था कि अगर नेतृत्व बदलता है तो दलित नेता जी परमेश्वर को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. इस पर डीके शिवकुमार ने तीखा पलटवार किया है. शिवकुमार ने पूछा कि राजन्ना खुद मुख्यमंत्री को हटाने की बात क्यों कर रहे हैं. अगर वे परमेश्वर को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वे मौजूदा मुख्यमंत्री का इस्तीफा चाहते हैं. शिवकुमार ने साफ किया कि उन्होंने खुद कभी मुख्यमंत्री बदलने की मांग नहीं उठाई है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें

instagram

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *