Tue. Apr 14th, 2026

West Asia Live:अमेरिकी-इस्राइली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान – West Asia Conflict Live Updates Us-iran Tensions Lebanon-israel Talks News In Hindi

west asia crisis iran war 67ef754ce190874b8d733e70f7ef2f39

12:51 PM, 14-Apr-2026

अमेरिकी-इस्राइली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान

ईरान सरकार की प्रवक्ता फातेमा मोहाजेरानी ने कहा है कि शुरुआती अनुमानों के अनुसार अमेरिकी-इस्राइली हमलों से ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। मोहाजेरानी ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार आज तक 270 अरब डॉलर का नुकसान होने का संकेत मिला है। उनके अनुसार, नुकसान के अधिक सटीक आंकड़े सरकार के आर्थिक ब्लॉक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे, जो कई चरणों में इसका मूल्यांकन कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि पहले चरण में इमारतों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में बजट राजस्व के नुकसान और औद्योगिक केंद्रों के बंद होने से संबंधित नुकसान का आकलन किया जाएगा। सुश्री मोहाजेरानी ने यह भी उल्लेख किया कि ईरान को दिए जाने वाले अमेरिकी सैन्य हर्जाने का मुद्दा ईरानी वार्ता टीम द्वारा उठाए जा रहे विषयों में से एक है।

11:28 AM, 14-Apr-2026

भारत में ईरानी प्रतिनिधि बोले- अमेरिका की नीयत पर शुरुआत से था शक

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका और ईरान के बीच बीच जारी संघर्ष और अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही ईरान को इस सीजफायर और अमेरिका की बातचीत की नीयत पर शक था। उनके अनुसार, अमेरिका बातचीत के लिए नहीं, बल्कि अपनी शर्तें थोपने के लिए आया था। इलाही ने कहा कि ईरान को पहले से ही अंदेशा था कि यह प्रक्रिया वास्तविक शांति वार्ता नहीं है। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान हमेशा शांति चाहता है, लेकिन उसके साथ न्यायपूर्ण और भरोसेमंद बातचीत होनी चाहिए।

09:54 AM, 14-Apr-2026

इस्राइल का लेबनान पर हमला

इस्राइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। यह घटना तेबनिन सरकारी अस्पताल में हुई, जहां हमले के बाद भारी तबाही देखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो फुटेज के अनुसार अस्पताल के अंदर गलियारों में मिट्टी, कांच के टुकड़े और मलबा फैल गया। कई कमरों में मेडिकल उपकरण भी पलट गए और क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां भी गिरते मलबे की वजह से टूट गईं। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएनए ने बताया कि इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं और हताहत होने की भी खबर है।

09:39 AM, 14-Apr-2026

भारत-जर्मनी के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की अहम बैठक

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे हैं, जहां भारत और जर्मनी के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की बैठक होगी। यह दौरा जनवरी 2026 में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे के बाद हो रहा है।

 

09:33 AM, 14-Apr-2026

रूस और ईरान के विदेश मंत्रियों की बातचीत

रूस के विदेश मंत्री सर्जियो लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस बातचीत में रूस ने कहा कि क्षेत्र में फिर से युद्ध जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। रूस ने यह भी साफ किया कि वह इस संकट को शांति से सुलझाने में पूरी मदद करने के लिए तैयार है।

09:26 AM, 14-Apr-2026

West Asia Live: अमेरिकी-इस्राइली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान

अमेरिका में इस्राइल और लेबनान के बीच अहम बातचीत होने जा रही है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल होंगे। इस बैठक का मकसद इस्राइल की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और लेबनान को अपने देश पर पूरा नियंत्रण वापस दिलाने में मदद करना है। अमेरिका का कहना है कि यह संघर्ष लेबनान से नहीं, बल्कि हिजबुल्ला से है, इसलिए बातचीत जरूरी है। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे शांति समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन ईरान और उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *