Tue. Apr 14th, 2026

बचे हुए डोसा बैटर को न समझें बेकार, मिनटों में तैयार करें ये 4 चटपटे और लाजवाब स्नैक्स – leftover dosa batter recipes quick healthy delicious snacks tips Appam Uttapam tvism

69ddd86499df4 leftover dosa batter 140207158

साउथ इंडियन फूड्स लोगों की पहली पसंद होते हैं इसलिए कई लोग मार्केट में ये चीजें खाना पसंद करते हैं तो कई लोग घर पर बनावाकर भी खाते हैं. अब कुछ हल्का खाना हो या फिर टेस्टी खाना हो, अक्सर लोग चावल और दाल का बैटर तैयार करते हैं और उससे इडली, डोसा जैसी चीजें बनाते हैं. कई लोग इस बैटर को अधिक समय तक भी रखते हैं लेकिन अधिक समय तक बैटर रखने पर यह खट्टा होने लगता है और उसका स्वाद बिगड़ जाता है. अगर आपके फ्रिज में भी डोसा बैटर बचा हुआ है तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे नीचे बताए हुए कुछ स्नैक्स भी बना सकते हैं.

अप्पम (Appam)

यदि आपका भी डोसा बैटर बट गया है तो आप उससे अप्पम बना सकते हैं जो काफी टेस्टी होते हैं. इसके लिए आपको बस बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च को बैटर में मिलाना है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा राई और करी पत्ते का तड़का भी लगा सकते हैं.

अप्पम के सांचे में हल्का सा तेल लगाकर इस घोल को डालें और सुनहरा होने तक पकाएं. यह कम तेल में बनने वाला एक बेहतरीन और हल्का नाश्ता है.

मसाला उत्तपम (Masala Uttapam)

अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा है तो उत्तपम एक अच्छा ऑपशंस हो सकता है. इसे बनाने के लिए तवे पर घोल को थोड़ा मोटा फैलाएं और ऊपर से ढेर सारी सब्जियां और थोड़ा सा चाट मसाला ऊपर से डाल दें. यह न केवल दिखने में अच्छा लगता है बल्कि पेट भरने के लिए भी काफी है. इसे आप नारियल की चटनी या सांबर के साथ सर्व कर सकते हैं.

अगर बैटर थोड़ा ज्यादा खट्टा हो गया है तो इसमें थोड़ा सा सूजी या चावल का आटा मिलाने से इसका स्वाद बैलेंस हो जाता है और उत्तपम काफी कुरकुरा बनता है.

क्रिस्पी बैटर पकोड़ा (Crispy Batter Pakora)

शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो तो डोसा बैटर से पकोड़े तैयार किए जा सकते हैं. इस घोल में थोड़ा बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा प्याज मिलाएं. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गर्म तेल में डीप फ्राई करें.

डोसा बैटर में मौजूद फर्मेन्टेशन की वजह से ये पकोड़े बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं.

डोसा ढोकला (Dosa Dhokla)

बहुत कम लोग जानते हैं कि बचे हुए डोसा बैटर से गुजराती स्टाइल ढोकला भी बनाया जा सकता है. इसके लिए बैटर में थोड़ी हल्दी, अदरक-मिर्च का पेस्ट और चुटकी भर ईनो मिलाएं. इसे स्टीमर में 10-15 मिनट तक पकाएं और ऊपर से राई, तिल और करी पत्ते का तड़का लगाएं. यह डिश उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ऑयली खाने से परहेज करते हैं.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *